जौनपुर : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण नितांत आवश्यक- राकेश श्रीवास्तव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मनुष्य ईश्वर की सर्वोत्तम रचना है, प्रकृति के सारे वरदान उसके लिए ही हैं।धरती आकाश के मध्य जीवन का संरक्षण इन्हीं वरदानों से संभव होता है। इतना ही नहीं धरती आकाश हमारे माता-पिता हैं, देव हैं क्योंकि माता पिता के बाद पेड़ पौधे भी हमारे जीवन मे बहुत सहायक है, हमारा संरक्षण वे करते हैं अतः हमें भी अच्छी संतान बनकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए उक्त बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष जौनपुर राकेश श्रीवास्तव ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कही।



















