जौनपुर : पारिवारिक प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई नदी में छलांग, मांझियों ने बचाया

जौनपुर : पारिवारिक प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई नदी में छलांग, मांझियों ने बचाया

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                     आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव निवासी विवाहिता पारिवारिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे चंदवक गोमती पुल से नदी में आत्महत्या की नियति से छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदने की जानकारी होते ही मछली मार रहे मांझियों ने उसे बचा लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।खलियाखास गांव निवासी विनोद की पुत्री आरती वर्मा की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव में रोहित वर्मा के साथ हुई है। इधर कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले पंचायत भी हुई थी। परिवार के लोग प्रताड़ित कर रहे थे जिससे क्षुब्ध होकर उसने चंदवक गोमती पुल से आत्महत्या की नियति से नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही मछली मार रहे किशन नाविक व शिव दयाल नाविक ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Previous articleजौनपुर : बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर
Next articleजौनपुर : भोजपुरी फिल्म दिशा में एक साथ दिखाई देंगे आदित्य और श्रुति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?