जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल, 8 माह से था फरार
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र में फोरलेन बाईपास के पास गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आया बदमाश की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई।उसके खिलाफ सिंगरामऊ, बदलापुर और महाराजगंज थाने में छह से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह विगत 8 माह से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ गुरुवार रात लेदुका क्षेत्र में निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी बाइक से बदलापुर के रास्ते घनश्यामपुर की तरफ जा रहा है।

















