जौनपुर : पैसे के लेन-देन में युवक पर चाकू से हमला
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
मौसेरे भाइयों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान चाकू बाजी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के भरौली गाँव निवासी मो. दानिश और उसके मौसेरे भाई गौरा बादशाहपुर निवासी मोहम्मद के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम मोहम्मद अपने भाई दानिश के घर आया था। देर रात दोनों के बीच पैसे के लेकर कहा-सुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर मोहम्मद ने दानिश पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


















