जौनपुर : प्रज्जवल ने गौसेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस

जौनपुर : प्रज्जवल ने गौसेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार गुप्त के पुत्र प्रज्जवल वैश्य ने अपने जन्मदिन पर गौशाला में गौसेवा करके अपना जन्मदिन मनाया।प्रज्जवल ने अपने गुल्लक के पैसे से 3 कुंतल तरबूज गौशाला में भेंटकर अपने जन्मदिन को गौसेवा दिवस के रूप में मनाया।

उन्होंने बताया कि पापा के सामाजिक सेवा कार्य को हमेशा करते हुए देखता रहता हूं। जिससे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलता है। पापा ने जब बताया कि मुझे अपने जन्मदिन को गौसेवा करके मनाना है, मुझे बहुत खुशी हुआ। इस मौके पर पवन प्रान्त संयोजक हिंदू परिषद राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति, प्रमिला महिला जिला उपाध्यक्ष, भृगुनाथ पाठक जिला संयोजक गंगा समग्र, सलोनी अग्रहरि, विनायक गुप्ता, श्री गुप्ता, गुरूप्रीत कौर, अंश, सत्यम, शिवानी, विपुल, राघव आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : आईजी रेंज वाराणसी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
Next articleवाराणसी : एक दिवसीय फिजियोथिरेपी कॉन्फ्रेन्स का किया गया आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?