जौनपुर : प्रधान समेत दर्जनों मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम गायब

जौनपुर : प्रधान समेत दर्जनों मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम गायब

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               ग्राम पंचायत मवई की प्रधान समेत गांव के दर्जनों लोगों का नाम इस बार मतदाता सूची से गायब है। जबकि बीएलओ का नाम मतदाता सूची में दो बार है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इसकी शिकायत बीएलओ से की है।विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का सात मार्च को होने वाले चुनाव में सदर विधानसभा के मवई गांव के लोग मतदान की तैयारी कर रहे थे।

पहले चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी ग्राम प्रधान नीरा यादव और पूर्व प्रधान प्यारेलाल यादव के पुत्र उमाकांत, लक्ष्मीकांत को मतदाता पर्ची न मिलने पर मतदाता सूची से मिलान करने लगे। मतदाता सूची में अपना नाम न पाकर हैरान हो गए। इसी तरह गांव के अखिलेश, सुरजीत, इंद्रकला, सुनीता, पुष्पलता, चंद्रसेन, रणधीर, सबा समेत दर्जनों ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची से गायब मिला। जबकि बीएलओ अनीता का नाम दो बार मतदाता सूची में अंकित है। बीएलओ अनीता के अनुसार मतदाता पुनिरिक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची से गायब लोगों के नाम फॉर्म 6 प्रारूप के साथ प्रमाणपत्र व फोटो मांगी गई थी। जिन्होंने फार्म नही जमा किये होंगे उनके नाम नहीं होंगे ।
Previous articleजौनपुर : 24 घंटे में कार्यवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : हत्या के खुलासे में वीआईपी ड्यूटी बन रही पुलिस के लिए बाधा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?