जौनपुर : प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन 

जौनपुर : प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के दुःख में शामिल होने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया। वहीं विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में ब्लॉक प्रमुख पति की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में ब्लॉक के कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने हीराबेन को  श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख पति ने कहा कि हीराबेन त्याग और समर्पण की मूर्ति थीं। जिस तरीके से उन्होंने अपने बच्चों को कर्तव्य करने की सीख दी, उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Previous articleजौनपुर : जागरूकता के बावजूद चार गुना बढ़ गया साइबर क्राइम
Next articleजौनपुर : अटल रत्न से सम्मानित की गईं कवियत्री आराधना शुक्ला 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?