जौनपुर : प्रभानंद यादव प्रसपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत
# राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर जताया भरोसा
जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रभानंद यादव को अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रभानंद यादव को यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। श्री यादव के मनोनयन से उनके समर्थकों ने खुशी जताई।

















