जौनपुर : प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता ने एम्बुलेंस में जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ 

जौनपुर : प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता ने एम्बुलेंस में जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत अमरेथुआ गांव निवासी एक प्रसूता को शनिवार को पीएचसी सोंधी ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

अमरेथुआ गांव की मान्यता पत्नी पवन की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने सरकारी नंबर पर काल करके एम्बुलेंस बुलवाया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अमित तिवारी के साथ चालक रामरतन कश्यप एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचा। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
Previous articleजौनपुर : मोबाइल की दुकान से 70 हजार के सामान की चोरी
Next articleजौनपुर : मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लेनी होगी अनुमति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?