जौनपुर : बगैर नक्शे के बने मकानों पर नंप खेतासराय की निगाहें हुई टेढ़ी 

जौनपुर : बगैर नक्शे के बने मकानों पर नंप खेतासराय की निगाहें हुई टेढ़ी 

# मकान मालिकों को नगर पंचायत ने भेजा नोटिस

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             नगर में बिना नक्शा पास कराए मकान बनवा लिए मकान मालिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर प्रशासन ने ऐसे एक दर्जन मकान मालिकों को नोटिस भेजा है। नोटिस जारी होते ही बिना नक्शा पास करवाए बहु मंजिला इमारत खड़ा कर लेने वालों में हड़कंप मच गया।
नगर पंचायत खेतासराय में बिना नक्शा पास कराये कामर्शियल और रिहायशी भवनों का निर्माण करवाना आम बात हो गई है। इससे राजस्व का प्रति वर्ष लाखों का नुकसान हो रहा था। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने बिना मानक के मनमाने तरीके से बहुमंजिला इमारत खड़ा कर लिया। मामला संज्ञान में आने पर नगर प्रशासन ने गंभीरता से लिया और ऐसे मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया। बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराने वालों में गोला बाजार वार्ड के चार और कासिमपुर वार्ड के आठ मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
उन्हें एक सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी डॉ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना नक्शा के निर्माण कराये एक दर्जन लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर सफाई मांगी गई है। समय सीमा समाप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : फागिंग को लेकर ग्राम पंचायतें उदासीन, जिम्मेदार मौन
Next articleजौनपुर : पुलिस वैन में लगी आग, दर्जनों पुलिस जैकेट जली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?