जौनपुर : बच्चों को फल वितरित कर किया गया जेसी वीक का शुभारंभ

जौनपुर : बच्चों को फल वितरित कर किया गया जेसी वीक का शुभारंभ

# नगर की तीन महिला उद्यमियों को जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया सम्मानित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  नगर की प्रमुख संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह नमस्ते 2022 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। संस्था ने सप्ताह के पहले दिन 150 स्कूली बच्चों को फल वितरण का कार्यक्रम किया। इसके अतिरिक्त कस्बे की तीन महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।
जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह चेयरमैन विकास अग्रहरि ने बताया कि बारादरी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में करीब 150 बच्चों को फल के रूप में केला और सेब वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को फलों का सेवन करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। स्वस्थ शरीर के लिए फास्ट फूड की बजाय फलों का ज्यादा सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप जायसवाल और प्राध्यापक मोहम्मद अजीम ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक देवी प्रसाद चौरसिया ने किया।
संस्था ने इसके अलावा कस्बे में रहने वाली तीन महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया। इनमें फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर डॉली जायसवाल, उभरती हुई गायिका प्रियांशी जायसवाल और अध्यापिका सुप्रिया तिवारी शामिल रहीं। जेसी सप्ताह सह चेयरमैन धीरज जायसवाल ने कहा कि महिलाओं का उद्यम हमारे देश को समृद्धि के उच्चतम पायदान पर लेकर जायेगा और उसे लगातार प्रोत्साहित करते रहना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष जायसवाल, सचिन वर्मा, मिथिलेश नाग, संदीप जायसवाल, अनूप गुप्ता, निर्भय जायसवाल, ज्ञानेंद्र यादव, आशीष प्रीतम और कार्तिक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध, सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा
Next articleजौनपुर : बिजली चेकिंग के दौरान विद्युतकर्मी को पीटा, तीन भाइयों पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?