जौनपुर : बयालसी इंटर कालेज में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कल..
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवाओं में समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के आयोजन की तैयारियों जोरो से हो रही है। शिक्षकों के द्वारा डेस्क स्लिप सीटिंग प्लान आज ही तैयार कर स्टॉप से सभी रूम में लगवा दिया गया है गेट पर महिला और पुरुष को चेकिंग के कार्यदाई संस्था के द्वारा मेडल डिटेक्टर के साथ-साथ अलग टेंट लगाया गया है जिनकी चेकिंग सघन तलाशी गेट पर ही ली जाएगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। सभी को 1 घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा परीक्षार्थी को ब्लैकपेन, प्रवेशपत्र व आईडी लाना अनिवार्य होगा इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स या अन्य सामग्री लेकर के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही करेंगे। मोबाइल लाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। चंद्रमणि यादव, विनय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गप्पू राम कनौजिया समेत अन्य स्टॉप तैयारियों में लगे है।
















