जौनपुर : बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

जौनपुर : बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के कौड़िया तिराहे पर सड़क पार कर रहा वृद्ध बाइक की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार मां, बेटा, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

 

क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव निवासी दीपक (30) पुत्र रामनयन अपनी पत्नी हिना (28) व मां उर्मिला (50) को अपने बाइक पर लेकर शाहगंज से घर लौट रहा था। खुटहन रोड स्थित कौडिय़ां बाजार के समीप सड़क पार कर रहे छताई कला गांव निवासी खिलाड़ी (60) पुत्र राम बली को बाइक से जोरदार टक्कर लग गई। जिसमें खिलाडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक से गिरकर मां बेटा व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर दीपक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : आगलगी से एक मवेशी की मौत दो झुलसे
Next articleसुल्तानपुर : बलिया कांड से आक्रोशित पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?