जौनपुर : बीते दो जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाबत प्रशासन चौकन्ना
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
बीते दो बार से जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में हुए बवाल के चलते चौकन्ना प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को शाहगंज कोतवाली परिसर में शांति समिति के साथ बैठक की। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों की जानकारी प्रशासन को तत्काल देने की अपील की। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपत्तिजनक पोस्ट करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।

एसडीएम ने बैठक में आए गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारा कायम करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक जुमा की नमाज अदा करके अपने घरों को जाएं और किसी के बहकावे में आकर किसी प्रदर्शन या जमावड़े का हिस्सा न बनें।


















