जौनपुर : बेटे ने दो लोगों पर लगाया माता-पिता को अगवा करने का आरोप

जौनपुर : बेटे ने दो लोगों पर लगाया माता-पिता को अगवा करने का आरोप

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 स्थानीय थाना क्षेत्र के पाल्हनपुर गांव निवासी नीरज सरोज ने गुरुवार की दोपहर सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेरा गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ मंकु पुत्र राजेश सिंह व रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी अनिल सिंह उर्फ बच्चे लाल पुत्र स्व. सवाल सिंह मेरे पिता कमलेश सरोज व माता श्यामा देवी को लगभग एक माह पूर्व अगवा कर अपने कब्जे में रखे हैं।
काफी खोजबीन किया गया और खोजबीन के दौरान जब पता चला कि उक्त लोग हमारे माता-पिता को अपने कब्जे में रखे हैं तो मैं इनके पास गया और माता-पिता से बात कराने का निवेदन करने लगा तो दोनों लोगों द्वारा यह कहा गया कि आपके माता-पिता सुरक्षित हैं, और एक-दो दिन में वापस आ जाएंगे। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी मेरे माता पिता को जबरन अगवा कर अपने कब्जे में रखे रहे। जिसकी लिखित शिकायत पुत्र द्वारा सुरेरी थाने पर दे दी गई है। वहीं पुलिस उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?