जौनपुर : बैंक का इमर्जेंसी सायरन बजने से मचा हड़कंप
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत खुटहन मार्ग सोंधी में स्थित बुधवार को अलसुबह एक बैंक का इमर्जेंसी सायरन अचानक बजने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे कैशियर ने छानबीन कर सायरन बंद किया।सुबह छह बजे सोंधी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा का सायरन अचानक बज उठा।

सायरन बजते ही आसपास के लोग घबरा गए। हालांकि सुबह हो जाने के कारण लोगों को बैंक में किसी अवांछनीय तत्व के घुसने की आशंका कम थी। फिर भी एहतियात के तौर पर शाखा के कैशियर को जानकारी दी। एक घंटे के अंदर पहुंचे कैशियर ने बैंक का ताला खोलकर सायरन बंद किया। पूरे बैंक को चेक करने पर कहीं कुछ नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी चूहे की वजह से सायरन बजा होगा।


















