जौनपुर : भगवान श्रीकृष्ण ने किया पूतना राक्षसी का उद्धार
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत उमरी कला गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कथा व्यास ने कहा कि प्रेम हो या द्वेष, लोभ हो या फिर मोह किसी भी भावना से यदि प्रभु से संबंध जुड़ जाए तो भगवान उसे अपनी शरण में ले लेते हैं। कृष्ण जन्म के बाद कंस को अपनी मृत्यु का भय सताने लगा और वह उन्हें पागलों की तरह ढूढ़ रहा था।


















