30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : भतीजे की बारात जाने से पहले चाचा ने लगाई फांसी

जौनपुर : भतीजे की बारात जाने से पहले चाचा ने लगाई फांसी

मुंगरा बादशाहपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 भतीजे की शादी की शहनाई बजने से पहले ही चाचा ने फांसी लगा ली जिससे परिवार मे कोहराम मच गया। शादी और खुशियों के घर मे मातम पसर गया।पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के चंदौकी (रामनगर) गांव मे राम पाल पटेल (45) पुत्र राम किशोर पटेल ने घर के पीछे नीम के पेड़ मे रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

परिजन जब सुबह उठे तो राम पाल पटेल घर पर नही थे खोजबीन शुरू हुई तो घर के पीछे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर रस्सी के सहारे झूलते मिले। परिजनो ने देखा तो चीख निकल गई। खुशियों के घर मे गम का माहौल हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची लाश को उतारकर अपने कब्जे मे ले लिया। मृतक के भतीजे राजेन्द्र पटेल की रविवार की शाम पहाड़ा पट्टी प्रतापगढ़ बारात जानी थी। इस बाबत थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि शराब पीने से मना करने पर मृतक का परिवार मे किसी से हल्का फुल्का विवाद हुआ था गुस्से मे आकर उसने फांसी लगा ली फिलहाल मामले की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37250768
Total Visitors
650
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This