23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : भाजपा के मंडल महामंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : भाजपा के मंडल महामंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

# राशन कार्ड व पेयजल आपूर्ति के नाम पर धन वसूली का लगाया आरोप

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 एक तरफ जहां भाजपा सरकार प्रदेश से भ्रष्टाचार मुक्त करने का राग अलाप रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका एक उदाहरण विकासखंड रामपुर में देखा जा सकता है। जहां रविवार की दोपहर भाजपा के सुरेरी बूथ अध्यक्ष अशोक राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा मंडल महामंत्री नोनारी प्रदीप सिंह के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदीप सिंह द्वारा राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कई ग्रामीणों से 2000 से लेकर 2500 रुपये की मांग की गई, जिसे ग्रामीणों द्वारा दिया भी गया, लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बन सका। वहीं ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जल निगम की पानी की सप्लाई को मंडल महामंत्री द्वारा लीकेज होने के नाम पर बंद करा दिया जाता है, और जब कई दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रहती है और ग्रामीण परेशान हो जाते हैं तो मंडल महामंत्री द्वारा ग्रामीणों से लीकेज सही कराने के नाम पर धन वसूली कर पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाती है।
वहीं कुछ दिन तक पानी की सप्लाई चलने के बाद पुनः सप्लाई को रोक दिया जाता है और फिर धन वसूली की पुनरावृत्ति होने के बाद पुनः सप्लाई शुरू करा दी जाती है। जिससे अजीज आकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव से किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रविवार की दोपहर मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किए, वही कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने के बाद ग्रामीण किसी तरह शांत हुए। वहीं प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से राजेश, नीरज, अजय धीवर, संदीप कनोजिया, इसरावती देबी, प्रमोद कुमार, मालती देवी, ज्ञानी, कमलेश, सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197647
Total Visitors
641
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This