जौनपुर : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य चुने गए ईशान

जौनपुर : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य चुने गए ईशान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया सेल की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की 28 पदाधिकारियों के सूची की घोषणा गुरुवार को हुई जिसमें जौनपुर जिले के तेज तर्रार युवा भाजपा नेता ईशान जायसवाल को भाजपा ओबीसी मोर्चे का प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य का दायित्व भाजपा संगठन ने दिया। इस घोषणा से पूरे जिले में उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

वहीं ईशान ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी संगठन ने मेरे जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को दी है, कार्यकर्ता का यह सम्मान सिर्फ और सिर्फ भाजपा परिवार में ही संभव है। उन्होंने बताया, क्योंकि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में सोशल मीडिया सेल का काफी महत्वपूर्ण योगदान है और आगे भी होगा। अतः आगामी निकाय चुनाव, उत्तर प्रदेश- 2022 और लोकसभा आम चुनाव- 2024 दोनों ही कार्यों को मैं काफी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण मानता हूं। पार्टी द्वारा प्रदत्त सभी कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण से करने का संकल्प लेता हूं। मुझ पर अपना विश्वास दिखाने हेतु अपने पिछड़े मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विधायक व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण सिंह सहित सहयोगी सभी बंधुओं और नेताओं का हार्दिक धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया।
Previous articleगाजीपुर : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का अहसास
Next articleजौनपुर : अंतर्जनपदीय पशु तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?