जौनपुर : भारत विकास परिषद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के तृतीय कार्यक्रम में आईएमए भवन लाइन बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने जौनपुर प्रवास के दूसरे दिन रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।



















