39 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : भूमि विवाद में हुई मारपीट, आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

जौनपुर : भूमि विवाद में हुई मारपीट, आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनगांव पट्टी में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।गांव के राजेंद्र प्रसाद व राजकुमार के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शुरू हुई कहा-सुनी मारपीट में बदल गई।

दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से एक पक्ष की सावित्री देवी, पंकज, मुनीता, राजेंद्र, रंगोली, मालती जबकि दूसरे पक्ष की शांति देवी व राज कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सावित्री देवी, राजेंद्र प्रसाद व शांति देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है। एक पक्ष के दीपक की तहरीर पर रतन लाल, राज कुमार, मनोज, आशीष और दूसरे पक्ष की शांति देवी की तहरीर पर राजेंद्र, दीपक, पंकज व रंगोली के विरुद्ध बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37270865
Total Visitors
642
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This