जौनपुर : मत्स्य पालन मंत्री ने गूजरताल का किया निरीक्षण

जौनपुर : मत्स्य पालन मंत्री ने गूजरताल का किया निरीक्षण

# तालाबों का सुंदरीकरण के लिए की 55 लाख देने की घोषणा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने शनिवार की देर शाम गूजरताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गूजरताल के मत्स्य तालाबों के सुंदरीकरण के लिए विभाग से 55 लाख रुपये देने की बात  कही।मत्स्य पालन मंत्री श्री निषाद देर शाम राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल पर पहुंचे। गूजरताल के तालाबों का निरीक्षण किए। दो नर्सरी तालाबों में डाले गए स्पान को देखने के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

प्रक्षेत्र पर तीन और ट्यूबवेल, पानी पीने के लिए एक हैण्डपम्प लगवाने और शौचालय निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रक्षेत्र का सुंदरीकरण पर बल दिया। इसके लिए 55 लाख रुपए देने की बात कही। लगभग आधा घण्टा निरीक्षण करने के बाद वह प्रस्थान किए। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार कोरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह, प्रभारी केशव प्रसाद निषाद, बृजलाल आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : प्राथमिक विद्यालय एंव सामुदायिक शौचालय का समरसेबुल चोरी
Next articleजौनपुर : बीआरपी इंटर कालेज में आयकर की जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?