33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : महिला को बंधक बनाकर हौसलाबुलंद बदमाशों ने की लूटपाट

जौनपुर : महिला को बंधक बनाकर हौसलाबुलंद बदमाशों ने की लूटपाट

# पांच घरों को बनाया निशाना, सवा लाख नकदी समेत दस लाख के आभूषण उठा ले गए बदमाश

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर पांच घरों में जमकर लूटपाट की। पीड़ितों के मुताबिक बदमाश सवा लाख रुपए नकद सहित क़रीब दस लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ बदमाश सबसे पहले गांव की तारा सिंह के घर में छत के रास्ते आंगन में उतर गए और आंगन के बरामदे में सोई तारा देवी को डरा धमकाकर लूटपाट शुरू कर दी। तारा ने चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिटाई के बाद उनके हाथ बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद तारा सिंह और उनकी तीन देवरानियों के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। सबेरे पड़ोसी अरुण सिंह की पत्नी ने तारा को कमरे से बाहर निकाला।

तारा के घर से निकलकर बदमाश गांव के दलित बस्ती में पहुंच गए और शोभनाथ के घर में घुस कर 3 हजार नकद, गणेश के घर से नकदी और 80 हजार रुपए का सामान उठा ले गए। इसी प्रकार विनोद कुमार के घर से 10 हजार रुपए नकद और रामलोचन के घर में घुस कर 25 हजार रुपए नकदी सहित कई लाख के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।

सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटना से आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और थाना परिसर में ही पुलिस के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। कोतवाल संजय वर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। पूछे जाने पर कोतवाल ने बताया कि जितना लोग बता रहे हैं उतना चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जिनके यहां चोरी हुई है उन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उन्होंने बताया कि चोरों का जल्द ही पता लगा लिया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37213266
Total Visitors
917
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This