जौनपुर : महिला चेतना समिति ने ग्रामीण महिलाओं को करारा थाना भ्रमण
# थाना परिसर में आयोजित हुआ पुलिस और महिला संवाद कार्यक्रम
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
महिला चेतना समिति के नेतृत्व में व लोक चेतना समिति केराकत के सहयोग से महिलाओं को संविधान के अंतर्गत मिले अधिकार व उन अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिये बने कानून की जानकारी व अपने अंदर के भय व संकोच को दूर करने के लिये चंदवक थाना के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जमुआ, उमरवार, देवराई, रामगढ़, भैसा, घुड़दौड़, बरईछ समेत 7 ग्राम पंचायत से दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही। चंदवक थाना प्रभारी विभुति नारायण राय द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा व लैंगिक भेद भाव पर समझ बनाया गया व संविधान द्वारा मिले अधिकारों की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति प्रभारी आरती पांडे, भारती सिंह, सत्यवती द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि महिलाएं निसंकोच व बिना डर के थाने पर आए और यदि कही भी महिलाओं के साथ हिंसा हो रही हो तो रिपोर्ट लिखवाये। मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के सुरक्षा व अधिकार के लिए ही बनाया गया है।


















