जौनपुर : महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत किया जनसम्पर्क
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा उषा मौर्या के नेतृत्व में जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरदीपुर, डेरायूसुफ के बूथों पर पहुंच लाभार्थियों के घर-घर मुलाकात कर उनके आवास पर स्टिकर लगाकर पत्रक देकर सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए आशीर्वाद एवं वोट मांगा।बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैं जिसके लिए पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही है।



















