जौनपुर : मां-बेटी संग दुराचार करने वाला आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
# स्थानीय पुलिस से नहीं मिली राहत, पीड़िता ने लगाई उच्चाधिकारियों समेत योगीजी से गुहार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत एक गांव की महिला को घर में अकेले देखकर घुसे युवक ने उसे और उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार की घटना को अंजाम दिया। जाते समय उसके जेवरात और नगदी भी पार कर दिया। आरोपी महिला की वीडियो बनाकर उसे लगातार धमकी दे रहा है। थाने से इन्साफ न मिलने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
















