जौनपुर : मामूली विवाद के चलते हॉकर को मनबढ़ बदमाशों ने पीटा

जौनपुर : मामूली विवाद के चलते हॉकर को मनबढ़ बदमाशों ने पीटा

# कोतवाली पुलिस थी समझौते के मूड में, भारी दबाव में दर्ज किया एनसीआर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत ओलन्दगंज- टीडी कालेज मार्ग पर स्थित चन्द्रा होटल के पास बुधवार को सुबह मामूली बात को लेकर अवधेश मौर्य पुत्र स्व. रमेश चन्द्र मौर्य निवासी मीरपुर थाना लाइन बाजार नामक हॉकर (समाचार पत्र विक्रेता) को 3 लोगों ने जमकर पीट दिया। इस दौरान 3 अन्य लोग मोटरसाइकिल पर सवार खड़े थे जो मारने वालों को और मारने के लिये ललकार रहे थे। हद तो तब हो गयी जब कोतवाली पुलिस लिखित शिकायत के बाद धारा 323 के तहत एनसीआर दर्ज करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

भुक्तभोगी के अनुसार आधा दर्जन लोग जन कल्याण नशा मुक्ति केन्द्र पहाड़िया अशोक विहार फेस 2 वाराणसी से हैण्डबिल लेकर नगर के मधारे टोला स्थित अखबार की एजेंसी पर आये। पेपर में हैण्डबिल लगवाने के नाम पर उनसे कहासुनी हो गयी जो उन लोगों को नागवार लगा। इसके बाद वे लोग अपने मालिक अभिषेक सिंह निवासी वाराणसी से बात किये जिनके कहने पर ये लोग नगर के ओलन्दगंज के पास स्थित चन्द्रा होटल के पास उसे जमकर मारपीट दिये जिससे हाथ टूट गया। लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मरहम, पट्टी, प्लास्टर आदि हुआ। वहीं कोतवाली पुलिस ने केवल 323 के तहत एनसीआर दर्ज करके अपने हाथ से स्वयं अपनी पीठ थपथपा ली, क्योंकि चर्चा है कि मारने वालों के मालिक अभिषेक सिंह के पिता इलाहाबाद में आरक्षी हैं। इसी के चलते कोतवाली पुलिस समझौता कराने के मूड में थी लेकिन दबाव के चलते एनसीआर दर्ज करना पड़ा।
Previous articleजौनपुर : बहन- बहनोई की हत्या के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : शिक्षाविद व समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?