जौनपुर : मारपीट में घायल महिला‌ की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप

जौनपुर : मारपीट में घायल महिला‌ की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप

# नाली व रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
              कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तरियारी गांव मे रविवार की शाम रास्ते व नाली के विवाद में हुई मारपीट‌ के दौरान घायल महिला का उपचार ट्रामा सेन्टर में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो‌ गयी।गांव के रामनारायन यादव व बजरंगी के बीच घर के पास रास्ते व नाली को लेकर गत तीन साल से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी।
कहासुनी होते होते मारपीट होने‌ लगी। जिसमें बजरंगी‌ के पक्ष से हमलावरों ने लाठी, डण्डे व फावड़ा से मारपीट कर दूसरे पक्ष के‌ अंकित, अमन व उनकी मां हीरावती देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती‌ कराया, स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने हीरावती देवी को‌ ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी‌ मौत हो‌ गयी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे गिरफ्तारी भी हुई है, अब मौत के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
Previous articleजौनपुर : नोडल अधिकारी ने किया अल्ट्रासॉउन्ड संचालकों के संग बैठक
Next articleजौनपुर : लकड़ी के सौदेबाजी को लेकर वन दरोगा का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?