जौनपुर : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध, सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लीट को सपा के एक कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखा कर सुरक्षा व्यवस्था को धता बता दिया। डीएम व एसपी के सीएम योगी के सुरक्षा में इतनी सुरक्षा के बीच आखिर कैसे सेंध लग गयी यह एक सवालिया निशान है।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से उमानाथ सिंह स्वशासीय मेडिकल कालेज निरीक्षण के लिए जा रहे थे तभी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सीएम योगी के फ्लीट को सपा नेता मनीष यादव ने काला झंडा दिखाते हुए नारेबाजी की। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। ऐसे में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था पर सवालिया निशान लगना लाजिमी है।