जौनपुर : आसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन 

जौनपुर : आसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                         आसरा फाउंडेशन के तत्वावधान में आसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन तहसील क्षेत्र के खुटहन ब्लाक में पूर्व प्रमुख राजीव यादव द्वारा किया गया। इस दौरान राजीव यादव ने बताया कि आसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क दवाओं का वितरण होगा।
यह केन्द्र प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुला रहेगा। आसरा फाउंडेशन जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राहुल सेठ द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आसरा अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, संदीप कुमार, विजेंद्र यादव, नीरज यादव, विवेक पांडे, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण पांडे, अतुल मिश्रा समेत तमाम लोगों का विशेष योगदान रहा। भविष्य मेंआसरा ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के को स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करेंगी।
Previous articleजौनपुर : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा
Next articleजौनपुर : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध, सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?