
उधर, इसकी जानकारी होने पर दूसरा पक्ष भी कलेक्ट्रेट में पहुंच गया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई है। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के बेटे विपिन सिंह का आरोप है कि गरीब तबके के कुछ बीडीसी सदस्यों को पैसे की लालच देकर अनपरा के शिवम पैलेज में 15 दिन रखा गया है। शराब और पैसे का लालच देकर उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार के लोग परेशान है। सभी बीडीसी सदस्य मेरे पक्ष में हैं, कुछ बीडीसी मुझसे मिलना चाहते थे, लेकिन कलेक्ट्रेट में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसे लेकर धक्का-मुक्की हुई है। उधर, जानकारी होने पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा, सिविल लाइन चौकी प्रभारी और क्यूआरटी भी आ गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मारपीट नहीं हुई थी लेकिन दूसरे पक्ष के भी आ जाने के बाद मारपीट की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते फोर्स आई। एडीएम ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। 57 बीडीसी सदस्यों में से 56 की तस्दीक की गई है। जबकि एक बीडीसी सदस्य अनुपस्थित रहे।