जौनपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पीड़ित किशोरी परिजनों के साथ नगर में किरायेदार के तौर पर रहते हैं। उक्त किशोरी का आज़मगढ़ रोड स्थित कांशीराम शहरी आवास कालोनी निवासी नौशाद नाम के युवक के साथ बीते बुधवार रात में किशोरी के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक पिछले एक साल से किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा है।



















