26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन

जौनपुर : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल कुमार यादव ने क्षय रोग सम्बन्धित तमाम जानकारी व भ्रांतियों का निराकरण किया।उन्होंने कहा कि टीबी का संक्रमण बैक्टीरिया के कारण होता है यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है शरीर के किसी भी पार्ट में संक्रमण हो सकता है लेकिन ज्यादातर संभावनाएं फेफड़े में टीबी होने का रहता है। खांसने, थूकने पर हवा के माध्यम से व्यक्तियों में संक्रमण फैलता है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार हर साल 26 लाख लोग टीबी से ग्रसित हो रहे हैं। टीबी से मरने वालों की संख्या कोविड से भी ज्यादा है। एक टीबी का रोगी 10 से 15 व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाना है। टीबी कार्यक्रमों को हम जन आंदोलन के रूप में ले रहे हैं। यदि प्रारंभ में रोग पता चले तो सिर्फ 6 महीने में टीबी का पूर्ण उपचार संभव है। सरकार मुफ्त में दवा दे रही है। हर टीबी पेशेंट का नोटिफिकेशन पोर्टल पर होना चाहिए ताकि हर मरीज चिन्हित हो सके।

नवीन सिंह स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर ने कहा कि टीबी की जांच व इलाज सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध है। टीबी के लक्षण 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी आना, 2 हफ्ते से अधिक बुखार आना, बलगम कफ में खून आना, वजन कम होना, भूख का कम होना, रात में पसीना आना यह प्रमुख लक्षण है। निश्चय पोषण योजना के बारे में भी जानकारी दी। डॉ सुधा सिंह डायरेक्टर जन शिक्षण संस्थान ने कहा कि टीबी के प्रति लोगों की सोच में भी बदलाव आया है। इसके प्रति जागरूक रहना भी समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा 2021 से अब तक कुल 6432 छात्रों की खोजे गए हैं और उनका उपचार हो रहा है।

संचालन करते हुए मध्यस्था अधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि क्षय रोग में दवा का असर जानने के लिए होगी सीबीनाट और ट्रूनाट से जांच की जाएगी। उक्त अवसर पर अरुण कुमार मौर्या, रामबचन, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, अमरेश पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव, फूलचंद भारती, शीराज़ अहमद, दिनेश सेठ, दिलीप सेठ, हिमांशु उपाध्याय, लोहू यादव इत्यादि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय/ संस्था सचिव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37195545
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This