जौनपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर केराकत कोतवाली में दिलाई गई शपथ
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करते हुए देश के हर थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई जा रही इसी क्रम में केराकत कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में देश की एकता, अखंडता, सम्प्रभुता एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाने के साथ निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव संपन्न कराने की बात को बताई गई।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक विनीत मोहन पाठक, संतोष यादव, रामआसरे यादव, राकेश तिवारी, विवेकानंद सिंह यादव, सियाराम यादव, गोविंद देव मिश्रा, सदाशिव यादव, नारद सिंह, शेषनाथ सिंह, भोलानाथ मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक आरती सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जयचंद यादव, योगेश चौधरी, अनिल सिंह, विजय शंकर यादव, कांस्टेबल बाबूलाल राय, विश्वास यादव, विष्णु यादव मौजूद रहे।



















