जौनपुर : रास्ते पर बंधी भैंस हटाने पर दबंगों ने अधिवक्ता की पीटकर किया लहूलुहान

जौनपुर : रास्ते पर बंधी भैंस हटाने पर दबंगों ने अधिवक्ता की पीटकर किया लहूलुहान

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  खड़ंजा पर बंधी भैंस को हटाकर आगे बढ़ने पर पड़ोसियों ने एक अधिवक्ता की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। लहूलुहान अधिवक्ता ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी धीरेन्द्र यादव केराकत तहसील बार में अधिवक्ता हैं। बीती देर शाम वे बाइक से अपने घर जा रहे थे। खड़ंजा पर गांव के ही एक व्यक्ति ने भैंस बांध रखी थी।

धीरेन्द्र यादव के मुताबिक रास्ते पर बंधी भैंस को हटाकर जब वे आगे बढ़ने लगे तभी मुन्ना, गूंगे, बनवारी और राजेश ने लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। उनके चिल्लाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।मारपीट में अधिवक्ता को गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता ने केराकत थाना में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है धीरेंद्र यादव केराकत तहसील बार यूनियन के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं।
Previous articleआजमगढ़ पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग कॉलेज
Next articleजौनपुर : पुलिस ने एक वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?