जौनपुर : राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने नेता राहुल गाँधी जी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा फ़र्जी तरीके से प्रताड़ित करने के विरोध में जिला कांग्रेस एवं शहर के अध्यक्ष ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ सहित जमकर योगी मोदी सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी कियाकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को वर्तमान भाजपा सरकार के इशारे पर ई डी द्वारा विगत कई दिनों से लगातार निराधार और मनगढंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है। भाजपा द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ई डी का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस मुख्यालय की किलेबंदी कर दी गई है। वरिष्ठ नेताओ और पदाधिकारिओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। कई वरिष्ठ नेता कई प्रदेशो के वर्तमान एवं पूर्व मुख्यमंत्रीओ को घरो में नजरबन्द कर दिया गया है।


















