जौनपुर : लगातार हो रही चोरियों को रोकने में पुलिस नाकाम, लोगों में आक्रोश
सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। वहीं घटना के बाद पीड़ितों की सूचना पर भी पुलिस चोरियों के मामले में कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझती है। जिसे लेकर चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी दिख रहा है।



















