जौनपुर : लाठी डंडे से पीटकर पति ने पत्नी को किया घायल, मुकदमा दर्ज

जौनपुर : लाठी डंडे से पीटकर पति ने पत्नी को किया घायल, मुकदमा दर्ज

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के धानापुर गांव में एक व्यक्ति ने किसी बात से नाराज होकर अपनी ही पत्नी को बुरी तरह से लाठी डंडे से पीट दिया। घायल अवस्था में ही पत्नी थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाई।गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धानापुर गांव की निवासी रंजना देवी व उसके पति रमेश में मंगलवार को सुबह किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। इसी दौरान रंजना देवी का पति रमेश कुछ देर के लिए घर से बाहर निकल गया और लगभग एक घण्टे बाद वापस घर लौटा।

रंजना उस वक्त रसोई में खाना बना रही थी, आरोप है कि रमेश अचानक अपनी पत्नी के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में रमेश ने अपनी पत्नी रंजना को बुरी तरह पीटा। जिससे रंजना देवी (35) बुरी तरह घायल हो गई। उसका सिर फट गया तथा हाथ मे भी चोट आई। रंजना को पीटने के बाद उसका पति रमेश घर से फरार हो गया। घायल अवस्था में ही रंजना देवी गौरा बादशाहपुर थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह से अपने पति से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने रंजना देवी की तहरीर पर उसके पति रमेश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर घायल रंजना को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत
Next articleजौनपुर : निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?