जौनपुर : लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

जौनपुर : लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

सरायख्वाजा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                       थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर तिराहे के पास से शुक्रवार की सुबह पुलिस और सर्विलांस टीम ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे, नकदी, बाइक बरामद हुई। दोनों पर कई लूट की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार राय व सर्विलांस की टीम को सूचना मिली कि लूट के आरोपी थाना क्षेत्र में ही हैं। उसी आधार पर सुबह करीब सवा पांच बजे सिद्दीकपुर तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सुंदरम सोनकर उर्फ पंडित सोनकर निवासी बेहड़ा थाना केराकत जौनपुर व अजय सोनकर उर्फ चिथरु पुत्र भारत सोनकर निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया गया। सुंदरम सोनकर के पास से एक तमंचा 32 बोर दो कारतूस व लूट के 9250 रुपये व दूसरे आरोपी अजय सोनकर उर्फ चिथरू के पास से एक तमंचा 12 बोर मय दो कारतूस, लूट के 4670 रुपये, एक मोटर बाइक, एक बैग जिसमें समूह के कागजात बरामद किये गए। आरोपियों ने दो अगस्त को सिद्दीकपुर संस्कार भवन के पास से लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleआजमगढ़ : देवगांव कोतवाल व एसओ अहरौला लाइन हाजिर
Next articleजौनपुर : इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?