जौनपुर : विवादित जमीन पर स्टे के बाबजूद होमगार्ड ने कराया जुताई

जौनपुर : विवादित जमीन पर स्टे के बाबजूद होमगार्ड ने कराया जुताई

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              ब्लाक क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी होमगार्ड हरिश्चन्द्र राम की मनबढ़ई से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत है। छोटी-छोटी बातों में पुलिसिया रौब झाड़ने वाला होमगार्ड कानून व्यवस्था एंव न्यायालय के आदेश को धता बताते हुए आये दिन ग्रामीणों को परेशान करता रहता है।

ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की दोपहर एक खेत पर न्यायालय से स्टे के बावजूद मनबढ़ होमगार्ड विवादित खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर बुवाई करने की तैयारी कर रहा है। मना करने गए गांव के राजधनी को धमकी देते हुए मारपीट कर भगा दिया। भुक्तभोगी क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से मिल शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है 
बताते हैं कि गत पांच माह पूर्व अपनी जमीन पर शौचालय का निर्माण कर रहे युवक को होमगार्ड ने डरा-धमका कर जबरन निर्माण कार्य रोक दिया। निर्माण को लेकर कहासुनी होने लगी इतने में होमगार्ड ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Previous articleजौनपुर : एंटी रोमियो टीम ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
Next articleजौनपुर : घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र हुआ लापता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?