जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण
# जेसीआई शाहगंज सिटी एंव जेसीआई शाहगंज शक्ति नेे किया आयोजन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी एंव जेसीआई शाहगंज शक्ति ने पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधारोपण किया और पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया।
जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने बसंती देवी आईटीआई परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। अध्यक्ष ने कहा कि धरती को बचाने के लिए एकमात्र उपाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना और जंगलों को काटे जाने से रोकना है। इस मौके पर निदेशक दिवाकर मिश्रा, उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता और वीरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

















