जौनपुर : विसंगतियों को लेकर बीमा अभिकर्ताओ ने केन्द्र सरकार को घेरा

जौनपुर : विसंगतियों को लेकर बीमा अभिकर्ताओ ने केन्द्र सरकार को घेरा

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लॉन में अभिकर्ता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लाईफ इन्श्योरेन्स एजेंट्स फेडरेशन आफ इण्डिया की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता से आये (लियाफी) के राष्ट्रीय महासचिव श्यामल चक्रवर्ती का स्वागत किया गया। सम्मेलन में सैकड़ो अभिकर्ताओ ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया।
अपने संबोधन के दौरान (लियाफी) के राष्ट्रीय महासचिव श्यामल चक्रवर्ती ने कहा कि आज के समय बीमा क्षेत्रों में अभिकर्ताओं पर जो संकट आया हैं उससे एजेंट्स निराश हैं आनें वाले समय में लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगे। अभिकर्ताओं के परिवार का पालन-पोषण कैसें किया जायेंगा। इस संकट से अभिकर्ता कैसे निकल पायेंगे इसी सब को लेकर अभिकर्ता महा सम्मेलन रखा गया है जिसमें अभिकर्ताओं को संदेश दिया जायेगा।
सम्मलेन में बीमा विसंगतियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा गया। जिसमें मुख्य रूप से अभिकर्ताओं ने बीमा धारकों की पालिसियों में बोनस वृद्धि किए जाने, पॉलिसी धारक द्वारा अपनी पॉलिसी पर लिए ऋण की ब्याज कम करने, पॉलिसी पर वर्तमान में थोपे गए जीएसटी को वापस लेने, परिपक्वता दावा राशि से काटे गए टीडीएस को बंद कर वापस करने की मांग प्रमुख है जिसे केन्द्र सरकार व वित्त मंत्री से किया है।
कार्यक्रम का संचालन वाराणसी मण्डल के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर के.के भट्टाचार्य, रमेश गिरि, दिलीप अग्रहरि, वीरेन्द्र प्रताप, रुपेश जायसवाल, विद्यासागर यादव, दुर्गा प्रसाद, चन्द्र प्रताप, विनय वर्मा, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, संतोष मिश्रा आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहें।
Previous articleनोमानी हेल्थ केयर सेंटर एवं निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन
Next articleजौनपुर : दो उचच्कों ने किया 60 हजार का आभूषण पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?