जौनपुर : वीज़ा के नाम 7 युवकों से दो लाख 80 हज़ार की हुई ठगी
# पैसा वापस मांगने पर बंद किया मोबाइल, पुलिस बन रही अनभिज्ञ
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सऊदी कमाने के लिए वीज़ा देने के नाम पर 7 युवकों से रूपए तो ले लिए लेकिन वीज़ा नही दिया। ठगों ने पासपोर्ट वापस कर मोबाइल बंद कर लिया है। पीड़ितो ने खेतासराय तथा केराकत थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामला संज्ञान में होने से इंकार कर रही है।जानकारी के अनुसार खेतासराय निवासी शमीम, रिजवान, जाफर, आमिर, अरमान तथा आजमगढ़ निवासी उमैर तथा अजय ने केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिपाह निवासी एक व्यक्ति को सऊदी के दमाम में काम के लिए वीज़ा प्राप्त करने के लिए 40-40 हजार रूपए दिए थे।


















