जौनपुर : व्यापारी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के मई गांव में बीते शुक्रवार को व्यवसायी को जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उधर घायल स्वत्रंत मिश्र उर्फ मोनू के पैर में लगी गोली ऑपरेशन कर बीएचयू में निकाल दी गई।


















