जौनपुर : शहर में दिनदहाड़े शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी
# 45 मिनट में खंगाल डाले घर के सभी कमरे, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज स्थित टीचर कॉलोनी में बुधवार को दोपहर चोरों ने शिक्षक दंपति के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत करीब ढ़ाई लाख से अधिक का माल पार कर दिया। चोरों ने तकरीबन 45 मिनट में मकान के सारे कमरों को खंगाल डाला और कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की यह वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हैनगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज में स्थित टीचर कॉलोनी निवासी हरिकेश मौर्य और उनकी पत्नी नंदिनी मौर्या दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं।


















