जौनपुर : शहीद की पुण्यतिथि पर राहगीरों को पिलाया गया शीतल पेय

जौनपुर : शहीद की पुण्यतिथि पर राहगीरों को पिलाया गया शीतल पेय

# शहीद परिवार में मिलकर गर्व महसूस होता है- क्षेत्राधिकारी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के भौरा गांव निवासी शहीद संजय सिंह की 6वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को केराकत कस्बे के सरायबीरू चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों तथा राहगीरों में शीतल पेय वितरित किया गया। शहीद की पुण्यतिथि पर शहीद संजय फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने पहुंच कर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद संजय सिंह के परिजनों से उनके जीवन के विषय में बात की। इस दौरान शहीद के भाई सुधीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी से शहीद के शहादत की उपेक्षा की बात कही जिस पर क्षेत्राधिकारी ने शहीद परिवार को हर संभव मदद के साथ शहीद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपके बेटे की वीरता व शौर्य को युगों युगों तक यह देश याद करता रहेगा ऐसे परिवार से मिलकर गर्व होता है।

इस अवसर पर शहीद के पिता श्यामनारायण सिंह, भाई राजीव सिंह, सुधीर सिंह, बहन रेनू सिंह सहित सिप्रा सिंह, अनुजा सिंह, कमलेश सिंह, आदित्य सिंह, अर्पिता सिंह, अंशिका सिंह, आर्तिका सिंह, शिवांश सिंह, विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : डीएम ने किया डूडा का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
Next articleजौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?