जौनपुर : शासन की गाइडलाइन के तहत ही रिजल्ट घोषित- परीक्षा नियंत्रक
# 25 अंक से कम होने पर अंकपत्र में उनका अंक दिखाई देगा शून्य- अजीत सिंह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों के तहत घोषित किए गए। जिन विद्यार्थियों का प्राप्तांक के 25 अंक से कम है, अंकपत्र में उनका अंक जीरो दिखाई देगा। यह नियम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बनाया गया है। इसमें विश्वविद्यालय की तरफ से कोई गड़बड़ी नहीं है।विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वी एन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में शून्य अंक को लेकर भ्रम की स्थिति है।ऐसा शासन के दिशा निर्देश के चलते किया गया है, जिन विद्यार्थियों का पूर्णांक 75 में प्राप्तांक 25 है उन्हें अनुत्तीर्ण मानकर जीरो नंबर दिया जाए।


















