जौनपुर : शिक्षक को मातृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

जौनपुर : शिक्षक को मातृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के अध्यापक प्रशांत कुमार पाण्डेय की माताजी का शनिवार को असामयिक निधन हो गया जिस कारण पूरे कालेज के साथ साथ उनके पैतृक गाँव में शोक की लहर दौड़  गयी।
अत्यंत मृदुभाषी सरल स्वभाव की धनी प्रशांत पाण्डेय की माताजी ने अपने पीछे दो बेटे तथा दो बेटियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ा है। प्रशांत पाण्डेय के पिता क्षेत्र के ही तहसील में अधिवक्ता के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। शिक्षक की माता के असामयिक निधन की खबर सुनते ही उनके निवास पर शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाने एवं शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। शनिवार की देर शाम माताजी का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। उनके बडे़ पुत्र प्रभात कुमार पाण्डेय ने उनको मुखाग्नि दी।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने किया जब्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?