जौनपुर : शिक्षक पुत्र का लोअर पीसीएस में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले के औरैला गांव निवासी और बलभद्र इन्टर कॉलेज सुबासपुर के वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रशेखर पाण्डेय के पुत्र संजीव पाण्डेय के लोअर पीसीएस में चयनित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।ज्ञात हो कि संजीव पाण्डेय इससे पूर्व वर्ष 2016 में उप्र पुलिस सेवा में सब इन्सपेक्टर पद पर चयनित हुए और वर्ष 2018 में पुन: युवा कल्याण विभाग में विकास अधिकारी के पद पर भी चयनित हुए।

















